ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शुरुआत से ही यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही बस सेवा, एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप-बेस्ड कैब और शटल सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है। शुरुआती चरण में इंडिगो और अकासा एयर अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि यात्रियों को पहले दिन से ही आधुनिक और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा।
यात्रियों को मिलेंगी कई परिवहन सुविधाएं
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों के लिए इंटरसिटी बस सेवा, लंबी दूरी की बसें, एयरपोर्ट टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे टैक्सी और ऑन-डिमांड कैब सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए उबर, ओला और रैपिडो जैसी बड़ी कंपनियों के साथ समझौते किए गए हैं। यात्री मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से कैब बुक कर सकेंगे।
प्रीमियम इलेक्ट्रिक कैब सेवा भी होगी शुरू
एयरपोर्ट पर महिंद्रा लॉजिस्टिक्स की तरफ से प्रीमियम इलेक्ट्रिक कैब सेवा भी शुरू की जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए होगी जो आरामदायक और प्रीमियम सफर पसंद करते हैं। इन सेवाओं के तहत ड्राइवर सहित वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कई राज्यों से मिलेगी सीधी बस कनेक्टिविटी
नोएडा एयरपोर्ट को एनसीआर और आसपास के राज्यों से जोड़ने के लिए कई परिवहन निगमों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी जैसे शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करेगा। वहीं हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी देगा। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसें कश्मीरी गेट ISBT, सराय काले खां, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएंगी।
यूपी के कई शहरों से भी जुड़ाव
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ भी समझौता किया गया है। जल्द ही यूपी के कई शहरों से नोएडा एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी।
NCR एयरपोर्ट शटल सेवा भी होगी शुरू
एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने के लिए विशेष NCR एयरपोर्ट शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। यह शटल सेवा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों से संचालित होगी। इस सुविधा से रोजाना हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा और एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय भी कम होगा।
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मिलेंगी सेवाएं
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक शुरुआत में बस सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में इन सेवाओं का विस्तार भी किया जा सकता है। नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देना एयरपोर्ट प्रबंधन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही एनसीआर के लाखों लोगों को तेज, आसान और आधुनिक हवाई यात्रा का नया विकल्प मिलने जा रहा है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!