ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
राजधानी दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के कमरे से दो बुजुर्ग महिलाओं के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 80 वर्षीय चंद्रकांता और 80 वर्षीय सरोज बाला के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाभी और ननद थीं और लंबे समय से एक साथ रह रही थीं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
बदबू आने पर हुआ घटना का खुलासा
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक मकान से तेज बदबू आने की सूचना मिली थी। यह जानकारी घर में काम करने वाली हाउस हेल्पर ने पुलिस को दी। नौकरानी ने बताया कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और कमरे से लगातार बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर अंदर जांच की। अंदर पहुंचने पर दोनों महिलाएं मृत अवस्था में मिलीं। एक महिला बिस्तर पर लेटी हुई थीं, जबकि दूसरी का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था। कमरे में तेज बदबू फैल चुकी थी।
घर में जबरन घुसने के निशान नहीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में घर में जबरन घुसने, तोड़फोड़ या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसी वजह से फिलहाल पुलिस किसी साजिश या हत्या के एंगल को लेकर सतर्कता से जांच कर रही है। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच बीएनएसएस की धारा 194 के तहत की जा रही है। क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और कमरे से कई जरूरी सबूत जुटाए। जांच के दौरान कमरे में चाय के कप भी मिले हैं। हाउस हेल्पर ने पुलिस को बताया कि उसने दो दिन पहले दोनों महिलाओं के लिए चाय बनाई थी।
गर्मी के कारण मौत की आशंका
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तौर पर गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और बुजुर्ग लोगों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
लंबे समय से साथ रह रही थीं दोनों महिलाएं
पुलिस जांच में सामने आया है कि सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्रकांता उनकी भाभी थीं। दोनों लंबे समय से इस मकान में साथ रह रही थीं और रिटायरमेंट के बाद पेंशन से अपना खर्च चलाती थीं। पड़ोसियों के अनुसार दोनों महिलाएं शांत स्वभाव की थीं और ज्यादा लोगों से मेलजोल नहीं रखती थीं।
परिजनों से पूछताछ जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को बुलाया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर भी एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!