ट्रम्प सरकार से अलग हुए एलन मस्क, टैक्स बिल को बताया फिजूलखर्ची
एलन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। टैक्स बिल को फिजूलखर्ची बढ़ाने वाला बताया। DOGE प्रमुख रहते हुए सरकारी छंटनी और प्रदर्शन का सामना किया। अब राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाने का ऐलान किया।
ट्रम्प सरकार से अलग हुए एलन मस्क, टैक्स बिल को बताया फिजूलखर्ची
  • Category: विदेश

दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से नाता तोड़ लिया है।

जी हाँ, बिल्कुल ठीक पढ़ा है आपने। दरअसल, गुरुवार की सुबह में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मस्क ने लिखा कि उन्होंने ट्रम्प प्रशासन में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है और अब वो अपना ये पद छोड़ रहे हैं।

मस्क को ट्रम्प प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया गया था।

इस विभाग का काम था सरकारी फिजूलखर्ची को रोकना और नौकरशाही में सुधार लाना। लेकिन ट्रम्प के नए टैक्स बिल से नाराज होकर मस्क ने इस्तीफा दे दिया है।


मस्क बोले - ट्रम्प को धन्यवाद, पर मैं अब राजनीति से बाहर

अपने हैन्डल से अपने ही प्लेटफॉर्म - X पर मस्क ने लिखा कि  “मैं राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनाया। लेकिन जिस मकसद के लिए मैं जुड़ा था, वो पूरा नहीं हो सका।”

आगे मस्क ने कहा कि वो अब राजनीति से दूरी बना रहे हैं और भविष्य में किसी भी अभियान को चंदा नहीं देंगे।


ट्रम्प के ‘ब्यूटीफुल बिल’ से नाराज हुए मस्क

इस पूरे विवाद की जड़ है वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट ऑफ 2025 (OBBBA)। ट्रम्प ने इस बिल को "बहुत सुंदर" बताया था, लेकिन मस्क ने इसकी जमकर आलोचना की।

मस्क के मुताबिक ये बिल सरकारी खर्च को और बढ़ाएगा, जबकि उनका मकसद उसे कम करना था।

बिल में टैक्स में कटौती, सोशल सिक्योरिटी इनकम पर छूट, और बॉर्डर सिक्योरिटी पर खर्च बढ़ाने जैसे प्रावधान शामिल हैं।


मस्क और ट्रम्प की साथ यात्रा कैसे शुरू हुई?

जुलाई 2024 में ट्रम्प पर पेनसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था, उसी दिन मस्क ने ट्रम्प के समर्थन का एलान किया। मस्क ने 277 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान ट्रम्प के चुनाव अभियान को दिया।

20 जनवरी 2025 को ट्रम्प प्रशासन में मस्क को DOGE विभाग की जिम्मेदारी दी गई।


DOGE में मस्क का कार्यकाल: विवादों और विरोधों से घिरा


  • सरकारी कर्मचारियों की छंटनी: मस्क के नेतृत्व में 56,000 कर्मचारियों की छंटनी की गई। 75,000 ने स्वैच्छिक बायआउट लिया।


  • एजेंसियां बंद करने की कोशिश: उन्होंने USAID और वॉयस ऑफ अमेरिका जैसी एजेंसियों को बंद करने की कोशिश की।


  • वर्क डेटा की मांग: सरकारी कर्मचारियों से उनके काम का हिसाब मांगा, जिस पर विवाद हुआ।


  • प्रदर्शन: अप्रैल 2025 में अमेरिका और यूरोप में टेस्ला विरोधी प्रदर्शन हुए। टेस्ला कारें जलाई गईं और न्यूयॉर्क सिटी में बड़े प्रदर्शन हुए।


आरी का तोहफा और मस्क का इरादा

मस्क को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने एक कस्टमाइज्ड चेनसॉ (आरी) गिफ्ट किया था। इसका मतलब था - "कट करो फालतू खर्च"।

मस्क ने DOGE का नेतृत्व इसी सोच से किया लेकिन उनका कहना है कि फेडरल ब्यूरोक्रेसी जितनी खराब उन्होंने सोची थी, हकीकत उससे कहीं ज्यादा बदतर है।


मस्क की नाराजगी की 5 प्रमुख वजहें


  1. सरकारी खर्च घटाने का मकसद अधूरा रहा

  2. OBBBA बिल सरकारी खर्च को और बढ़ाता है

  3. बिल में टैक्स छूट तो है, लेकिन लॉन्ग टर्म फंडिंग का जरिया नहीं

  4. फेडरल सिस्टम में सुधार बेहद मुश्किल

  5. टारगेट पूरा नहीं हुआ, राजनीति छोड़ने का फैसला


तो अब आगे क्या बवाल होने वाला है?

मस्क का कहना है कि उनका राजनीति में सफर खत्म हुआ है। अब वो ना किसी नेता का प्रचार करेंगे, ना चंदा देंगे।

ट्रम्प से जुड़ने और फिर दूरी बनाने के इस सफर ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार