स्विस बैंक और काले धन का रिश्ता आखिर क्यों है इतना गहरा?
स्विस बैंक को 'काले धन' से क्यों जोड़ा जाता है? क्या हर वहां रखा पैसा अवैध होता है? जानिए गोपनीयता, टैक्स चोरी और भारत से जुड़ी इस अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग कहानी का असली चेहरा।
स्विस बैंक और काले धन का रिश्ता आखिर क्यों है इतना गहरा?
  • Category: विदेश

भारत में जब भी 'काले धन' की चर्चा होती है, तो सबसे पहले जिस दो शब्दों का नाम उछलता है, वो है - स्विस बैंक।

जी हाँ, दरअसल, ये नाम अपने आप में एक ऐसा प्रतीक बन चुका है जो अब सिर्फ एक बैंकिंग सिस्टम नहीं, बल्कि गोपनीयता, धन की छिपी हुई परतें और टैक्स चोरी की कहानियों से जोड़ दिया गया है।

पर सवाल उठता है कि क्या हर बार जब स्विस बैंक का नाम लिया जाए, तो मान लिया जाए कि वहां रखा पैसा 'काला' है? क्या वाकई में ये बैंक अवैध पैसों की जन्नत है? और जो सबसे बड़ा सवाल, आखिर क्यों वहां रखा पैसा ‘काले धन’ की कैटेगरी में गिना जाता है?


‘काला धन’ क्या होता है?

सीधी भाषा में कहें तो 'काला धन' वो पैसा होता है जो किसी ने गैरकानूनी तरीकों से कमाया हो या जिसे कमाने के बाद टैक्स नहीं चुकाया गया हो।

मसलन, रिश्वत, स्मगलिंग, हवाला, भ्रष्टाचार या फिर कोई और अवैध धंधा। और क्योंकि ये पैसा कानून की नजरों से छिपाकर रखा जाता है, इसलिए इसे 'काला' कहा जाता है।

अब जब इतनी बड़ी रकम, जिसकी जानकारी सरकार को न हो, बैंक में रखनी हो, तो एक ऐसा ठिकाना चाहिए जहां सिस्टम की नजर न पहुंचे और यहीं से शुरू होती है स्विस बैंक की एंट्री।


क्या खास है स्विस बैंक में जो इसे ‘काले धन’ का अड्डा बना देता है?

दरअसल, स्विट्ज़रलैंड की बैंकिंग व्यवस्था 'बैंकिंग सीक्रेसी' के लिए पूरी दुनिया में मशहूर रही है।

यहां के कानून इतने सख्त हैं कि बिना कोर्ट के आदेश के या बिना बेहद ठोस कानूनी कारण के कोई भी बैंक अपने ग्राहक की पहचान, खाता डिटेल या ट्रांजेक्शन की जानकारी साझा नहीं करता।

और इसी गोपनीयता ने स्विस बैंक को उन लोगों का चहेता बना दिया है, जो पैसा छिपाना चाहते हैं, खासकर वो पैसा जिसे कानून मान्यता नहीं देता।

गौर करने वाली बात ये है कि स्विस बैंक में खाता खोलना या पैसा रखना अपने-आप में अवैध नहीं है।

दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियां, निवेशक, और व्यापारिक घराने स्विस बैंक में पैसा रखते हैं - पूरी तरह कानूनी तरीके से।

कई बार ये पैसा लीगल होता है, बस लोग इसे बेहतर बैंकिंग सुविधाओं और सुरक्षा के लिए वहां रखते हैं।


दिक्कत कहां शुरू होती है?

मुद्दा तब बनता है जब कोई व्यक्ति या संस्था टैक्स चोरी करने, रिश्वत के पैसे को छिपाने या किसी अपराध से कमाए पैसे को सुरक्षित रखने के लिए इस गोपनीय बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है।

और क्योंकि सरकारें इन खातों की जानकारी तक पहुंचने में अक्सर नाकाम रहती हैं, इसलिए शक की सूई सीधे स्विस बैंक की ओर घूम जाती है।


भारत का क्या नाता है इस 'काले खेल' से?

भारत में सालों से ये दावा होता रहा है कि देश के अमीर लोग, नेता, कारोबारी और अफसर स्विस बैंक में हजारों करोड़ का काला धन छिपाकर बैठे हैं।

चुनावी भाषणों से लेकर टीवी डिबेट तक, स्विस बैंक एक ऐसा मुद्दा बन चुका है जिससे जनता का सीधा जुड़ाव है - 'हमारा पैसा बाहर क्यों है?'

हालांकि, हाल के वर्षों में भारत ने भी स्विट्ज़रलैंड के साथ सूचना साझा करने के कई समझौते किए हैं, जिसके तहत अब भारतीय नागरिकों के कुछ खातों की जानकारी टैक्स विभाग को मिलती है। लेकिन ये पूरी तरह से पारदर्शिता वाला सिस्टम अब भी नहीं है।


क्या अब भी लोग वहां पैसा छिपाते हैं?

गोपनीयता के नियम पहले की तुलना में थोड़े ढीले जरूर हुए हैं, मगर स्विस बैंक अभी भी दुनियाभर के उन लोगों की पसंद बना हुआ है जो अपनी कमाई को सवालों से बचाकर रखना चाहते हैं।

हालांकि, अब दूसरे टैक्स हेवन देश जैसे कैमन आइलैंड्स, मॉरीशस, पनामा वगैरह भी सामने आ चुके हैं।


क्या वाकई स्विस बैंक का हर खाता काला है?

तो इसका जवाब है - बिलकुल नहीं, हर स्विस खाता अवैध नहीं होता।

मगर इसका एक दूसरे पहलू का भी जवाब है और वो ये है कि भारत जैसे देश में जहां काले धन का बड़ा हिस्सा टैक्स चोरी से आता है, वहां जब कोई नाम स्विस बैंक से जुड़ता है, तो शक की सुई घूमना लाजमी है।

कुल मिलाकर बात साफ है कि स्विस बैंक एक बेंचमार्क बन चुका है - काले धन की पहचान का, सिस्टम से बचकर खेलने का, और कानून की आंखों में धूल झोंकने का।

पर इसका मतलब ये नहीं कि हर वहां रखा पैसा गैरकानूनी है। फर्क बस इतना है कि जो छुपाने वाला होता है, वो छिपाने की सबसे पक्की जगह तलाशता है और स्विस बैंक का नाम उसी तलाश में सबसे ऊपर आता है।

बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 12h ago
CM Bhagwant Mann का Dope Test? दिल्ली की पब्लिक ने तोते उड़ा दिए! Punjab | AAP |BJP
YouTube Video
Newsest | 2d ago
'खेला होबे' या BJP की हवा? पश्चिम बंगाल पर दिल्ली वालों ने कह दी बड़ी बात! #westbengalelection2026
YouTube Video
Newsest | 2d ago
4 मई, दीदी गई?" Mamata Banerjee पर Delhi Public का Brutal Reaction! Bengal Election 2026
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Kharge vs Modi: बयान, सफाई और फिर तेज हुई BJP-Congress जुबानी जंग #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 9d ago
BJP MLA Pritam Lodhi Controversy | बेटे की थार, 5 लोग घायल, पुलिस पर दबाव? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 12d ago
Namaz Reel से Dress Code Leak तक: Shark Tank जजेज़ पर क्यों भड़का गुस्सा?
YouTube Video
Newsest | 12d ago
चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में बवाल: Hussain Park पर BJP–TMC आमने–सामने
YouTube Video
Newsest | 12d ago
क्या कोर्ट आस्था” को फिर से परिभाषित करेगा? Sabarimala Reference Explained
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Indian Army का ‘सिंदूर’संदेश: आतंक के ख़िलाफ़ नई डॉक्ट्रिन? Operation Sindoor | Pahalgam Attack
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Delhi Excise Case: Justice Sharma ने क्यों ठुकराई Kejriwal की Recusal Plea?
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Denis Alipov on BRICS 2026: भारत-रूस की दोस्ती और अमेरिका की टेंशन!
YouTube Video
Newsest | 21d ago
नोएडा क्यों जल रहा है? UP vs Haryana Wage War | Noida Protest LIVE Updates
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Trump–Iran डील से समझिए Ceasefire: क्या होता है, कब कामयाब होता है, कब टूट जाता है?
YouTube Video
Newsest | 26d ago
क्या ईरान की रिकवरी में लगेगी एक पूरी पीढ़ी? Iraq मॉडल vs 2026 Iran War।Explainer
YouTube Video
Newsest | 38d ago
PNG Connection कैसे लें? | ₹500 फ्री गैस और 3 महीने का डेडलाइन! #newsesthindi #hindinews