WhatsApp पर जो ब्लू टिक दिखता है, जानें कैसे और किन्हें मिलता है वो वेरिफाइड बैज?
WhatsApp पर ब्लू टिक केवल बिजनेस अकाउंट्स को मिलता है। जानिए कैसे करें अप्लाई, क्या है फीस और किन्हें मिलता है Meta Verified Badge?
WhatsApp पर जो ब्लू टिक दिखता है, जानें कैसे और किन्हें मिलता है वो वेरिफाइड बैज?
  • Category: सामान्य ज्ञान

Facebook, Instagram और X की तरह अब WhatsApp पर भी वेरिफिकेशन का दौर चल रहा है। लेकिन एक फर्क है, यह सुविधा हर किसी को नहीं दी जा रही।


व्हाट्सऐप पर ब्लू टिक फिलहाल केवल बिजनेस यूजर्स के लिए ही है। यानी अगर आप एक आम यूजर हैं, तो फिलहाल आपको वेरिफाइड बैज नहीं मिलेगा।


बिजनेस अकाउंट्स के लिए यह वेरिफिकेशन “Meta Verified” नाम से आता है, जो एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल है।


इसमें वेरिफाइड बैज के साथ-साथ अकाउंट प्रोटेक्शन, प्रायोरिटी सपोर्ट और कई दूसरे फीचर्स शामिल होते हैं।


ब्लू टिक किसे और क्यों दिया जाता है?


WhatsApp पर ब्लू टिक का मतलब है कि मेटा ने आपके बिजनेस को पहचान और भरोसा दे दिया है। यानी आपकी कंपनी की प्रोफाइल असली है और किसी तरह की धोखाधड़ी से जुड़ी नहीं है।


वेरिफाइड बैज उन बिजनेस को दिया जाता है जो सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स और नियम पूरे करते हैं।


मेटा वेरिफाइड के लिए आपको एक रजिस्ट्रर्ड बिजनेस, वर्किंग वेबसाइट और अन्य KYC दस्तावेज देने होते हैं।


मेटा इनका वेरिफिकेशन करता है, और अगर सब कुछ सही पाया गया तो आपको यह वेरिफाइड बैज मिल सकता है।


कहां-कहां नजर आता है यह ब्लू टिक?


अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लू टिक सिर्फ प्रोफाइल फोटो के पास दिखेगा, तो ऐसा नहीं है। व्हाट्सऐप पर वेरिफाइड बैज कई जगहों पर नजर आता है, 


  • कॉल्स टैब में

  • बिजनेस प्रोफाइल पर

  • चैटिंग के दौरान कॉन्टेक्ट कार्ड में

  • वेरिफाइड बिजनेस की इनकमिंग कॉल्स के समय


यह सब मिलकर यूजर को यह भरोसा देता है कि वो किसी असली बिजनेस से बात कर रहा है।


कैसे करें अप्लाई? जानें प्रोसेस


Meta Verified के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत सिंपल है। इसके लिए सबसे पहले आपको WhatsApp Business ऐप इंस्टॉल और ओपन करना होगा।


एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सेटिंग्स में तीन डॉट्स पर क्लिक करके Meta Verified तक पहुंचा जा सकता है, जबकि iPhone यूजर्स सीधे नीचे राइट साइड में सेटिंग्स टैब में यह ऑप्शन देख सकते हैं।


इसके बाद “Tools” सेक्शन में जाएं और वहां “Meta Verified” को चुनें। यहां आपको अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान्स मिलेंगे।


अपनी ज़रूरत के अनुसार एक प्लान चुनें, पेमेंट करें, और बाकी वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें।


कितना खर्च आएगा ब्लू टिक के लिए?


सबसे बड़ा सवाल यही है, ब्लू टिक पाने के लिए कितने रुपए चुकाने होंगे? तो इसका जवाब है कि इसकी कीमत फिक्स नहीं है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta Verified की फीस ₹639 से शुरू होकर ₹18,900 तक जा सकती है।


इसमें पैकेज के फीचर्स, आपके बिजनेस का स्केल और लोकेशन जैसे फैक्टर्स शामिल होते हैं।


बड़े ब्रांड्स के लिए यह कीमत ज्यादा हो सकती है, जबकि छोटे व्यवसायों के लिए मेटा ने किफायती प्लान्स भी रखे हैं।


अगर आप एक छोटे या बड़े बिजनेस के मालिक हैं और अपने ग्राहकों के बीच भरोसा और पहचान बनाना चाहते हैं, तो WhatsApp पर वेरिफाइड बैज लेना एक शानदार फैसला हो सकता है।


इससे न सिर्फ आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, बल्कि ग्राहक भी आपको ज़्यादा सीरियसली लेंगे।


आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 18h ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 1d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 7d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 15d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 18d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 22d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 22d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi