सिर्फ एक मेल से खाली हो सकता है आपका खाता! जानें गूगल के इस नए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय
गूगल के सिक्योरिटी अलर्ट जैसे मेल से यूज़र्स को फंसाने का एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। जानिए कैसे इस धोखाधड़ी से बचें और अपनी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखें।
सिर्फ एक मेल से खाली हो सकता है आपका खाता! जानें गूगल के इस नए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय
  • Category: भारत

आजकल, जहां चारों तरफ AI का ज़माना है, डिजिटल दुनिया तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

जी हाँ, गूगल यूज़र्स को फंसाने के लिए एक नया धोखाधड़ी तरीका सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधी गूगल के असली सिक्योरिटी अलर्ट जैसा मेल भेजते हैं।

दरअसल, ये मेल एकदम असली गूगल मेल की तरह दिखाई देते हैं, जिसमें गूगल के डोमेन और फॉर्मेट भी हूबहू सही होते हैं, जिससे यूज़र्स का भ्रमित होना तय है। इस साइबर फ्रॉड का मुख्य उद्देश्य यूज़र से पर्सनल जानकारी चुराना है।

फर्जी गूगल मेल में क्या लिखा होता है?

इस फर्जी ईमेल में दावा किया जाता है कि गूगल को भारत सरकार से एक लीगल नोटिस प्राप्त हुआ है और यूज़र का पूरा डेटा अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

ये मेल यूज़र्स को डराने की कोशिश करता है ताकि वो घबराकर अपनी निजी जानकारी जैसे मेल्स, फोटोज़, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील डेटा को हैकर्स को दे दें।

मेल में एक लिंक भी होता है, जो आपको ये सोचकर क्लिक करने के लिए प्रेरित करता है कि आप अपने डेटा पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

ये लिंक असल में एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है, जो गूगल की साइट जैसा दिखता है लेकिन उसका उद्देश्य सिर्फ आपकी लॉगिन जानकारी चुराना होता है।

गूगल ने साइबर फ्रॉड की पुष्टि की, सुरक्षा के उपायों को किया और मजबूत

गूगल ने इस फ्रॉड की पुष्टि की है और यूज़र्स को सलाह दी है कि वो टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) और पासकी का इस्तेमाल करें।

गूगल ने ये भी बताया कि अब उसने अपनी सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत किया है ताकि इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों में कमी लाई जा सके।

गूगल ने यूज़र्स से अपील की है कि वो किसी भी मेल या लिंक पर क्लिक करने से पहले उसका URL ध्यान से चेक करें।

साइबर एक्स्पर्ट्स का कहना - ‘डोमेन और लिंक पर ध्यान दें’

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इस फ्रॉड में एक खास तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसे DKIM Replay Attack कहा जाता है।

इसमें असली गूगल ईमेल को पकड़कर उसे दोबारा भेजा जाता है ताकि वो गूगल के सिक्योरिटी फिल्टर जैसे DKIM, SPF और DMARC को पार कर जाए।

इसलिए, किसी भी मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से पहले उसका पूरा URL जांचना बेहद जरूरी है।

सिर्फ और सिर्फ google.com डोमेन पर ही भरोसा करें और मिलते-जुलते डोमेन से बचें।

साइबर फ्रॉड से बचने के आसान उपाय

  • URL को चेक करें: किसी भी मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से पहले उसका पूरा URL ध्यान से देखें। केवल google.com डोमेन पर ही भरोसा करें।

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA): ये सुरक्षा स्तर आपको हैकर्स से बचा सकता है। इसे हमेशा ऑन रखें।

  • संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें: कभी भी मेल के ज़रिए पासवर्ड, OTP, बैंक डिटेल्स या अन्य संवेदनशील जानकारी न साझा करें।

  • सुरक्षा सेटिंग्स अपडेट रखें: अपनी सुरक्षा सेटिंग्स को नियमित रूप से अपडेट करें और गूगल द्वारा दिए गए सुरक्षा उपायों को अपनाएं।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!