प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं के साथ संवाद किया और योजना की अहमियत को समझाया।PM का संदेशप्रधानमंत्री ने कहा कि अगर देश में जन-धन योजना के तहत माताओं और बहनों के खाते न खुलवाए गए होते तो इतना बड़ा ट्रांसफर संभव नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब जो राशि भेजी जा रही है, वह पूरा महिलाओं के खाते में पहुंचेगा, कोई पैसा लूट नहीं सकता। पीएम मोदी ने कहा, “पहले योजना का पैसा महिलाओं तक पहुंचने से पहले ही लूट लिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोरप्रधानमंत्री ने महिलाओं की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज बेटियां फोर्स-पुलिस में आ रही हैं और लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। उन्होंने बीते समय की तुलना करते हुए कहा कि जब बिहार में राजद की सरकार थी, तब सड़क, पुल और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था और अराजकता की सबसे ज्यादा मार महिलाओं को झेलनी पड़ती थी।PM ने कहा, “आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है, तो महिलाएं बेखौफ होकर घर से निकलती हैं और समाज में बराबरी का अनुभव करती हैं।”जीविका दीदियों से संवादकार्यक्रम में जीविका दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, “आप इतनी जल्दी-जल्दी बात कर देती हैं, लेकिन आपने योजनाओं के बारे में अच्छे से समझाया।”गयाजी की नूर जहां खातून की बातें सुनकर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हफ्ते में 50 दीदियों को इकट्ठा कर इस जानकारी को साझा करें, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिले।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधनकार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन जुड़कर महिलाओं को संबोधित हुए। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से NDA सरकार ने बिहार में विकास और कानून का राज स्थापित करने का काम किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया और पिछले दौर की सरकार पर निशाना साधा।नीतीश ने कहा, “पिछली सरकार ने केवल अपने परिवार को देखा। लालू जी हट गए तो पत्नी को CM बना दिया। हमलोग जनता और महिलाओं के लिए काम करते हैं। बिहार का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के जरिए बिहार की महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में धन मिलना उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों मिलकर महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस योजना से महिलाओं को रोजगार और वित्तीय सहायता के साथ-साथ समाज में सम्मान और सुरक्षा भी महसूस होगी।यह कार्यक्रम न केवल योजना का शुभारंभ था, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और बिहार में कानून का राज कायम करने का प्रतीक भी है। Comments (0) Post Comment
Delhi Red Fort Blast: पुलवामा के डॉक्टर हिरासत में, फरीदाबाद से विस्फोटक बरामद Nov 11, 2025 Read More
दो पार्टियों को बराबर सीटें मिलने पर सरकार कैसे बनती है? जानिए हंग असेंबली की पूरी प्रक्रिया Nov 05, 2025
डी.के. शिवकुमार की अपील: बिहार के मजदूरों को मिले वोट डालने के लिए 3 दिन का सवैतनिक अवकाश Nov 05, 2025
तेजस्वी यादव के बड़े चुनावी वादे: महिलाओं को ₹30,000, किसानों को मुफ्त बिजली और हर परिवार को नौकरी Nov 04, 2025