ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट दिल्ली से सटे एक चार सितारा होटल में चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी करते हुए 11 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और होटल के मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि थाना कौशांबी क्षेत्र के एक चार सितारा सरोवर पोर्टिको होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर होटल पर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिला, जिससे यह साफ हो गया कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया। साथ ही होटल के मैनेजर राहुल शर्मा, कर्मचारी अंकित चौहान और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल मालिक की इस मामले में कोई भूमिका थी या नहीं।
व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता था लड़कियों का कैटलॉग
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट को बेहद संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। आरोपियों ने लड़कियों का एक कैटलॉग बना रखा था, जिसमें उनकी फोटो और जानकारी शामिल होती थी। इस कैटलॉग को ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता था।
ग्राहकों को यह सुविधा भी दी जाती थी कि वे होटल में आने के बजाय लड़कियों को बाहर भी ले जा सकते थे। हालांकि इसके लिए उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी और कौन-कौन बड़े ग्राहक इसमें शामिल थे।
अलग-अलग राज्यों और नेपाल की लड़कियां शामिल
पुलिस के अनुसार रेस्क्यू की गई लड़कियां दिल्ली, कोलकाता, ओडिशा समेत कई राज्यों से लाई गई थीं। इनमें एक लड़की नेपाल की भी बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकतर लड़कियां आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रही थीं। कई लड़कियों के परिवार टूट चुके थे या उनके माता-पिता अलग हो चुके थे।
राहुल शर्मा बताया जा रहा गैंग का मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि होटल मैनेजर राहुल शर्मा इस पूरे गिरोह का लीडर था। वह आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लड़कियों को तलाशकर उन्हें इस अवैध धंधे में धकेलता था। राहुल 1 अप्रैल 2025 को होटल का मैनेजर बना था और उसके बाद से यह रैकेट तेजी से फैलने लगा।
अंकित चौहान ग्राहकों से संपर्क करता था और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे वसूलता था। वहीं सुनील का काम ग्राहकों को होटल तक पहुंचाना और व्यवस्था संभालना था।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैल रहे ऐसे अपराधों और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!