शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप, सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान
शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप, सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान
  • Category: उत्तर प्रदेश
  • Subcategory: Uttar Pradesh News Updates

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सम्मान में एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की घोषणा की है। यह ऐलान लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष नागरिक अभिनंदन समारोह में किया गया, जहां शुभांशु शुक्ला को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। शुभांशु, जो हाल ही में Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटे हैं, वो उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष यात्रा की।

 शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि

 आपको बता दें, लखनऊ के मूल निवासी शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन के अपने मिशन के दौरान ISS पर 60 से अधिक प्रयोग किए, जिनमें भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा डिज़ाइन किए गए कई प्रयोग शामिल थे। वही अब सीएम योगी ने उनकी इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, "चार दशकों बाद भारत के किसी नागरिक को अंतरिक्ष में जाने का मौका मिला। शुभांशु का अनुभव भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और भारत के अंतरिक्ष मिशनों को मजबूती देगा।"

 स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

 सीएम योगी ने घोषणा की कि शुभांशु शुक्ला के नाम पर शुरू होने वाली यह स्कॉलरशिप उन प्रतिभाशाली छात्रों को दी जाएगी जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (स्पेस टेक्नोलॉजी) में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं को अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। योगी ने बताया कि हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में अंतरिक्ष शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, और अब कई संस्थान स्पेस टेक्नोलॉजी में डिग्री कोर्स ऑफर कर रहे हैं।

 समारोह में सम्मान

 वही बता दें, समारोह में सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने भी शुभांशु और उनके परिवार को बधाई दी। योगी ने कहा, "शुभांशु का यह सफर केवल लखनऊ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।" उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ISRO के साथ सहयोग कर राज्य के युवाओं के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान में और अवसर पैदा करने की दिशा में काम कर रही है।

 शुभांशु का योगदान

 शुभांशु ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में लोग नासा के साथ-साथ ISRO की भी चर्चा करेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया। सीएम योगी ने उनके अनुभव को जलवायु परिवर्तन और किसानों की सहायता जैसे क्षेत्रों में उपयोगी बताया।

 बहरहाल, यह स्कॉलरशिप योजना केवल शुभांशु की उपलब्धि का सम्मान है, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है। दर्शकों और प्रशंसकों के बीच इस घोषणा ने उत्साह पैदा किया है, और अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह योजना कैसे लागू होगी और कितने छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

SEARCH
LATEST NEWS
  • गाजियाबाद में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, छत उड़ी एक घायल - मसूरी गांव दहला

    Dec 05, 2025

    Read More
    गाजियाबाद में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, छत उड़ी एक घायल - मसूरी गांव दहला
  • नोएडा में शेयर ट्रेडिंग स्कैम, आदमी ने गंवाए 12 करोड़ रुपये

    Dec 05, 2025

    Read More
    नोएडा में शेयर ट्रेडिंग स्कैम, आदमी ने गंवाए 12 करोड़ रुपये
  • यूपी CM योगी का सख्त निर्देश, SIR को प्राथमिकता दो विधायकों

    Dec 05, 2025

    Read More
    यूपी CM योगी का सख्त निर्देश, SIR को प्राथमिकता दो विधायकों
  • मेरठ BJP सांसद अरुण गोविल की मांग, मस्जिद मदरसों में CCTV लगवाएं

    Dec 05, 2025

    Read More
    मेरठ BJP सांसद अरुण गोविल की मांग, मस्जिद मदरसों में CCTV लगवाएं
  • दिल्ली करोल बाग में स्पेशल 26 जैसी लूट, नकली अफसरों ने उड़ाया 1 किलो सोना

    Dec 05, 2025

    Read More
    दिल्ली करोल बाग में स्पेशल 26 जैसी लूट, नकली अफसरों ने उड़ाया 1 किलो सोना
  • मोदी सरकार का TMC पर तंज: ममता बैनर्जी मेट्रो प्रोजेक्ट्स में अतिक्रमण रोकें

    Dec 05, 2025

    Read More
    मोदी सरकार का TMC पर तंज: ममता बैनर्जी मेट्रो प्रोजेक्ट्स में अतिक्रमण रोकें
Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार
YouTube Video
Newsest | 1h ago
पाकिस्तान में फंसे BSF जवान पूर्णव साव: प्रेग्नेंट पत्नी की चीख, सरकार से मांगी मदद!‪@newsesthindi‬
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
"One Missile vs Fifty"? Pahalgam हमले पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी। | Newsest | In Hindi
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack: कब और कैसे भारत लेगा बदला? | Newsest | In Hindi|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | आतंकियों ने नाम पूछकर सिर में मारी गोली | Newsest Hindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की दो बड़ी खबरें Newsest के साथ | @newsesthindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
देश की 10 बड़ी ताज़ा खबरें | Top 10 Breaking Newsh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरे|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ 2025 के रहस्य | Thakur Jaiveer Singh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Kancha Gachibowli उजड़ा! | पूरी सच्चाई जानें
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरें |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Newsest Hindi Podcast (Episode - 1)
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ के अनसुने सच ! | Thakur Jaiveer singh | ‪@newsesthindi‬ पॉडकास्ट | एपिसोड-2
YouTube Video
Newsest | 1h ago
न्यूज़ेस्ट - ख़बरों का नया चेहरा
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Promo : The Secrets of नोएडा