प्रतापगढ़ में गांजा तस्कर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस ने गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को नोट गिनने के लिए 4 मशीनें लगानी पड़ीं। इस दौरान तस्कर की पत्नी और परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में गांजा और स्मैक भी बरामद हुई।
प्रतापगढ़ में गांजा तस्कर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद
  • Category: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। यहां गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 2 करोड़ रुपये नकद मिले। नोटों की इतनी बड़ी मात्रा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पूरी रकम 100, 50 और 20 रुपये के नोटों में थी।

 

पुलिसवालों की थकान और मशीनों की मदद से गिनी रकम

 

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जब नोट गिनना शुरू किया तो कुछ ही देर में थक गई। कई महिला पुलिसकर्मी तो पसीना पोंछते हुए ब्रेक लेती नजर आईं। आखिरकार पुलिस ने नोट गिनने की चार मशीनें मंगाईं, ताकि रकम का सही-सही आंकड़ा निकाला जा सके।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में नोटों का अंबार लगा हुआ था और पुलिसकर्मी एक-एक गड्डी गिन रहे थे। घर के कई हिस्सों — अलमारी, बक्से, झोलों और बोरों — में पैसे छिपाकर रखे गए थे।

 

24 घंटे चली छापेमारी, 6 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक भी बरामद

 

एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में सीओ समेत चार टीमों ने करीब 24 घंटे तक छापेमारी की। पुलिस को राजेश मिश्रा के घर से 6 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक भी मिली। गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपये और स्मैक की कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है। राजेश मिश्रा के खिलाफ पहले से ही 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लागू है।

 

पत्नी और बच्चों के जरिए जेल से चल रहा था नशे का धंधा

 

जांच में सामने आया कि राजेश मिश्रा जेल के अंदर से ही अपनी पत्नी रीना मिश्रा के जरिए नशे का कारोबार चला रहा था। रीना मिश्रा पति के निर्देशों पर गांव और आसपास के इलाकों में गांजा और स्मैक बेचने का नेटवर्क चला रही थी।

 

पुलिस ने छापेमारी के दौरान रीना मिश्रा, उसके बेटे विनायक मिश्रा (19), बेटी कोमल मिश्रा (20), दो भतीजों यश (19) और अजीत मिश्रा (32) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय रीना ने कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने उसे काबू में कर लिया।

 

पहले भी जेल जा चुकी है रीना मिश्रा

 

रीना मिश्रा पहले भी जेल जा चुकी है और 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आई थी। उस पर भी 6 केस दर्ज हैं। एसपी दीपक भूकर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरोह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने उनकी अवैध संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

राजेश मिश्रा के पास करोड़ों की संपत्ति, तीन आलीशान मकान

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राजेश मिश्रा ने नशे के कारोबार से मोटी कमाई कर रखी थी। उसके पास तीन मकान हैं, जिनमें से एक दो मंजिला है, जहां छापेमारी हुई। बाकी दो मकान तीन-तीन मंजिल के बताए जा रहे हैं। राजेश मिश्रा ने 15 दिन पहले जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी और नशे का जखीरा कहां-कहां खपाया जा रहा था और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता थी।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!