ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
मेघालय की राजनीति से गुरुवार (19 फरवरी 2026) को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VVP) के शिलांग से सांसद रिकी एजे सिंग्कोन का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह शाम के समय दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी अचानक मैदान पर गिर पड़े और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, सिंग्कोन मावलाई मावियोंग के एक खेल मैदान में मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी मावियोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
इलाज में देरी और हायर सेंटर रेफर
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें शिलांग के जाइआव स्थित डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात करीब 8:42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उनके अचानक निधन की खबर से समर्थक, सहकर्मी और आम लोग स्तब्ध रह गए। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि कुछ घंटों पहले तक सक्रिय और ऊर्जावान दिखने वाले नेता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि डॉ. रिकी ए. जे. सिंग्कोन एक समर्पित और करुणामय नेता थे, जिनमें जनसेवा के प्रति सच्चा उत्साह था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
निधन की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, वीवीपी अध्यक्ष अर्देंट मिलर बसाईआवमोइट, कई विधायक, वरिष्ठ राजनीतिक नेता और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। सभी ने परिवार को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।
2024 में पहली बार बने थे सांसद
रिकी एजे सिंग्कोन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VVP) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के तीन बार के सांसद विंसेंट एच. पाला को बड़े अंतर से हराया था। उनकी जीत को मेघालय की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना गया था।
जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़, आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाने और पारदर्शी शासन की वकालत करने के कारण वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। कम समय में ही उन्होंने खुद को एक प्रभावशाली और सक्रिय सांसद के रूप में स्थापित कर लिया था।
राजनीति में एक बड़ी खाली जगह
सिंग्कोन का अचानक जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। खासकर वीवीपी के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थे।
सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्हें एक समर्पित जनप्रतिनिधि, सरल स्वभाव के व्यक्ति और जनता के सच्चे हितैषी के रूप में याद किया जा रहा है। मेघालय की राजनीति ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!