ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे वायरल गानों से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी कथित शादी है। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो ने लोगों के बीच हलचल बढ़ा दी है। इन झलकियों में ढिंचैक पूजा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ दूल्हे के रूप में एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सच में ढिंचैक पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है या फिर यह किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
दुल्हन के लुक में दिखीं ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह लाल रंग के भारी लहंगे, जूलरी और ब्राइडल मेकअप में नजर आ रही हैं। उनका पूरा लुक किसी नई दुल्हन जैसा दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में उनके साथ एक युवक भी दिख रहा है, जिसने दूल्हे का पहनावा पहना हुआ है। यही वजह है कि लोगों ने उनकी शादी की चर्चा शुरू कर दी।
कैप्शन ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता
ढिंचैक पूजा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी शादी के कुछ क्लिप्स, जल्द ही और भी शेयर करूंगी।” इस कैप्शन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं। कई लोगों ने उन्हें शादी की बधाई देना शुरू कर दिया, जबकि कुछ यूजर्स को यह पूरा मामला किसी प्रमोशनल एक्टिविटी जैसा लग रहा है।
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
ढिंचैक पूजा की पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, तो कई लोगों ने मजेदार अंदाज में ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, “अब नया गाना आएगा – शादी मैंने कर ली आज।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “फेरे मैंने ले ली आज।” कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का प्रमोशनल ड्रामा हो सकता है। हालांकि अभी तक पूजा की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
पिछले कई दिनों से शेयर कर रहीं शादी की झलकियां
दिलचस्प बात यह है कि ढिंचैक पूजा पिछले एक हफ्ते से शादी और उससे जुड़े फंक्शन्स की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। उन्होंने संगीत समारोह की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके अलावा शादी की तैयारियों की झलक भी फैंस के साथ साझा की गई थी। इसी वजह से कई लोग मान रहे हैं कि यह सिर्फ सोशल मीडिया स्टंट नहीं बल्कि सच में उनकी शादी हो सकती है।
इंटरनेट सेंसेशन हैं ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया की उन पर्सनैलिटी में से हैं जो अक्सर अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने भले ही ट्रोल हुए हों, लेकिन इंटरनेट पर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। उनका गाना ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा ‘दिलों का शूटर’ भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। ढिंचैक पूजा को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में भी हिस्सा लेने का मौका मिला था। इसके अलावा वह हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आई थीं। अब फैंस को इंतजार है कि ढिंचैक पूजा अपनी शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या खुलासा करती हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!