ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार (24 मार्च) देर शाम तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है।
राहुल और प्रियंका भी अस्पताल में मौजूद
इस दौरान उनके बेटे राहुल गाँधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में उनके साथ मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं। हालांकि, बाद में राहुल गांधी अस्पताल से निकल गए, लेकिन प्रियंका गांधी अपनी मां के पास ही रहीं।
पहले भी हो चुकी हैं अस्पताल में भर्ती
यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले जनवरी में भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने बताया था कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था। इसी वजह से डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया था।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
डॉक्टरों के अनुसार, उस दौरान उनका इलाज एंटीबायोटिक्स और अन्य जरूरी दवाओं से किया गया था। अब भी उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है और जरूरी इलाज जारी है। हालांकि इस बार अस्पताल में भर्ती कराने का सटीक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन डॉक्टर पूरी सावधानी के साथ उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
पिछले साल भी कई बार बिगड़ी थी तबीयत
पिछले एक साल के दौरान सोनिया गांधी को कई बार अलग-अलग कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जून 2025 में उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके अलावा फरवरी 2025 में भी उन्हें इसी तरह की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वहीं, शिमला में भी नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था।
कांग्रेस की अनुभवी नेता
सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह दो बार कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं और लोकसभा सांसद के रूप में पांच बार जनता का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी के प्रमुख फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।
सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!