Railway में नौकरी: 10वीं और ITI पास वालों के लिए खुशखबरी
Railway में नौकरी: 10वीं और ITI पास वालों के लिए खुशखबरी
  • Category: भारत

भारतीय रेलवे ने तकनीकी स्टाफ को मज़बूत करने के उद्देश्य से RRB Technician Bharti 2025 के तहत कुल 6180 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इनमें से 180 पद तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए हैं, जबकि 6000 पद तकनीशियन ग्रेड 3 के लिए आरक्षित हैं।

विस्तृत अधिसूचना 27 जून को जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पदों के लिए B.Sc. या इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है, वो भी फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में।

वहीं ग्रेड 3 पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI आवश्यक है। इन ट्रेड्स में फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फोर्जर और हीट ट्रीटर शामिल हैं।

यानी ITI करने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस है, जिसमें प्रोफेशनल स्किल की अहम भूमिका होगी।


उम्र सीमा और आरक्षण की जानकारी

बता दें, कि इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

हालांकि, OBC, SC, ST और PwD उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

वहीं, उम्र की गणना और कैटेगरी के अनुसार छूट का पूरा विवरण 27 जून को आने वाले विस्तृत विज्ञापन में मिलेगा, जिसे उम्मीदवारों को आवेदन से पहले ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।


आवेदन शुल्क और रिफंड का प्रावधान

आवेदन के लिए फीस जनरल वर्ग के लिए ₹500 है, जिसमें से ₹400 CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे।

SC/ST, PwD, महिला, ट्रांसजेंडर और EWS श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹250 रखा गया है, जो परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी तरह रिफंड हो जाएगा।

यह प्रावधान खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए राहतभरा कदम है।


कैसे करें आवेदन?


  • आवेदन के लिए सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए CEN 02/2025 Technician Link पर क्लिक करें।

  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।

  • फीस भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और एक कॉपी सेव कर लें।


RRB ने यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सरल रखी है ताकि हर पात्र उम्मीदवार इसमें भाग ले सके।


कैसे होगा चयन?


  • उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा, CBT परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, और मेडिकल फिटनेस टेस्ट।

  • CBT एग्जाम पास करने वाले ही आगे के चरणों में जाएंगे। CBT में स्कोर के आधार पर कट-ऑफ तय किया जाएगा और फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

  • चयनित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर का मौका मिलेगा।


बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

SEARCH
LATEST NEWS
  • भारत में बैन ई-सिगरेट का विवाद: संसद में धुआं, 1 लाख जुर्माना और 1 साल की जेल का खतरा

    Dec 12, 2025

    Read More
     भारत में बैन ई-सिगरेट का विवाद: संसद में धुआं, 1 लाख जुर्माना और 1 साल की जेल का खतरा
  • भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20: टीम इंडिया को 51 रन की हार, गंभीर और सूर्या ने लिया सबक

    Dec 12, 2025

    Read More
    भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20: टीम इंडिया को 51 रन की हार, गंभीर और सूर्या ने लिया सबक
  • गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बेड़े में 14 नए रिस्पांस व्हीकल्स शामिल किए

    Dec 12, 2025

    Read More
    गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बेड़े में 14 नए रिस्पांस व्हीकल्स शामिल किए
  • गाज़ियाबाद अंकुर विहार: बाइक सवारों ने युवक शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या की

    Dec 12, 2025

    Read More
    गाज़ियाबाद अंकुर विहार: बाइक सवारों ने युवक शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या की
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए

    Dec 12, 2025

    Read More
     दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए
  • बहराइच रामगोपाल मिश्रा हत्या मामला: मुख्य आरोपी को मौत, अन्य नौ को उम्रकैद

    Dec 12, 2025

    Read More
    बहराइच रामगोपाल मिश्रा हत्या मामला: मुख्य आरोपी को मौत, अन्य नौ को उम्रकैद
Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार
YouTube Video
Newsest | 1h ago
पाकिस्तान में फंसे BSF जवान पूर्णव साव: प्रेग्नेंट पत्नी की चीख, सरकार से मांगी मदद!‪@newsesthindi‬
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
"One Missile vs Fifty"? Pahalgam हमले पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी। | Newsest | In Hindi
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack: कब और कैसे भारत लेगा बदला? | Newsest | In Hindi|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | आतंकियों ने नाम पूछकर सिर में मारी गोली | Newsest Hindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की दो बड़ी खबरें Newsest के साथ | @newsesthindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
देश की 10 बड़ी ताज़ा खबरें | Top 10 Breaking Newsh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरे|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ 2025 के रहस्य | Thakur Jaiveer Singh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Kancha Gachibowli उजड़ा! | पूरी सच्चाई जानें
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरें |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Newsest Hindi Podcast (Episode - 1)
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ के अनसुने सच ! | Thakur Jaiveer singh | ‪@newsesthindi‬ पॉडकास्ट | एपिसोड-2
YouTube Video
Newsest | 1h ago
न्यूज़ेस्ट - ख़बरों का नया चेहरा
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Promo : The Secrets of नोएडा