टाटा EV सेल में गिरावट, महिंद्रा-एमजी-हुंडई ने दिखाया दम
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री मई में 53% बढ़ी। टाटा भले ही नंबर 1 रही, लेकिन MG, महिंद्रा, हुंडई और बीवाईडी जैसी कंपनियों ने शानदार ग्रोथ दर्ज की। जानिए टॉप 10 ईवी ब्रैंड्स की परफॉर्मेंस रिपोर्ट।
टाटा EV सेल में गिरावट, महिंद्रा-एमजी-हुंडई ने दिखाया दम
  • Category: भारत

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बीते मई महीने में 53 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली।

टाटा मोटर्स ने पिछले महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, लेकिन सबसे ज्यादा फायदे में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर और बीवाईडी इंडिया के साथ ही बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां रहीं।


इलेक्ट्रिक कारें और भारतीय बाजार का उतार-चढ़ाव

इलेक्ट्रिक कारें और भारतीय बाजार.. ये दो शब्द ऐसे हैं, जो बेहद जरूरी तो हैं, लेकिन इनमें हर महीने काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

जी हां, इलेक्ट्रिक कारों की सेल हर महीने ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन बीते मई महीने में इस सेगमेंट में बहार देखने को मिली। टाटा मोटर्स पिछले महीने भी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी रही।

इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी इंडिया, बीएमडब्ल्यू और सिट्रोएन समेत और कंपनियां रहीं।

टाटा मोटर्स और वॉल्वो छोड़ टॉप 10 की सभी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना तौर पर तेजी देखी गई है।

आइए, अब आपको पिछले महीने की टॉप 10 पैसेंजर ईवी कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट बताते हैं।


टाटा मोटर्स की ईवी की बिक्री में गिरावट

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक वीइकल ने बीते मई महीने में 4351 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह संख्या सालाना तौर पर 18 फीसदी की गिरावट दर्शाती है।

वहीं, टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में करीब दो फीसदी की मासिक गिरावट भी हुई है।


एमजी मोटर की दमदार परफॉर्मेंस

बीते मई महीने में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में कुल 3765 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह आंकड़ा करीब 150 फीसदी की सालाना और करीब 9 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी के साथ है।

एमजी की विंडसर ईवी की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।


महिंद्रा की ईवी सेल में तगड़ी छलांग

पिछले महीने देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सईवी 9ई और बीई 6 की खूब बिक्री हुई और एक्सयूवी400 के साथ आंकड़ा कुल 2632 यूनिट तक जा पहुंचा।

यह संख्या सालाना तौर पर 343 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। हालांकि, मासिक रूप से यह बिक्री में 11.65 फीसदी की कमी दिखाती है।


हुंडई की क्रेटा ईवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स


बीते मई महीने में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने कुल 606 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह संख्या सालाना तौर पर 488 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। फिलहाल कंपनी की क्रेटा ईवी खूब बिक रही है।


बीवाईडी इंडिया की बढ़ती पकड़

भारतीय बाजार में बीवाईडी की इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और बीते मई महीने में इस कंपनी ने कुल 494 ईवी बेचीं, जो कि सालाना तौर पर 179 फीसदी और मंथली करीब 43 फीसदी की ग्रोथ के साथ है।


बीएमडब्ल्यू की लग्जरी ईवी की बढ़ती डिमांड

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने बीते मई में भारतीय बाजार में 174 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह संख्या 38 फीसदी की मासिक और 135 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।


सिट्रोएन ब्रैंड की भी बढ़ी पकड़

भारतीय बाजार में पिछले महीने पीसीए ऑटोमोबाइल्स के सिट्रोएन ब्रैंड की कुल 123 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं और यह संख्या 156 फीसदी की मासिक और 41 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।


मर्सिडीज बेंज की लग्जरी ईवी को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

भारत में मर्सिडीज बेंज कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की हर महीने अच्छी बिक्री होती है। 

बीते मई में इस कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को 88 ग्राहक मिले और यह संख्या सालाना तौर पर 37 फीसदी और मासिक रूप से 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है।


वॉल्वो की इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में गिरावट

बीते मई महीने में वॉल्वो कंपनी ने 33 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह संख्या करीब 6 फीसदी की मासिक और 21 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।

हालांकि, अन्य कंपनियों की तुलना में ग्रोथ रेट कम है।


किआ इंडिया की धीमी रफ्तार

किआ इंडिया ने बीते मई महीने में कुल 26 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह संख्या सालाना रूप से 18 फीसदी की तेजी और मासिक रूप से 16 फीसदी की गिरावट दिखाती है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 4h ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 23h ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 1d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 7d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 10d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 10d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 11d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 14d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 15d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 15d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 16d ago
US Trade Deal किसानों के दिल में तीर” Rahul gandhi का Modi सरकार पर जुबानी हमला | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 16d ago
भारत के नक्शे पर केरल की जगह लिखा जाएगा ये नाम? | Kerala To keralam | #politics #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 17d ago
27 साल बाद चुनाव आयोग की बैठक: क्या बनेगी वन वोटर लिस्ट? | ECI Meeting | One Voter List | #shortnews
YouTube Video
Newsest | 24d ago
UP 2027: ओवैसी का गेम प्लान, 143 सीटों का समीकरण और विपक्ष की मुश्किलें
YouTube Video
Newsest | 39d ago
Pakistan ने India के खिलाफ Match बॉयकॉट किया! ICC का बड़ा ऐलान और भविष्य पर सवाल |T20 World Cup 2026