ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक अब कौन है? आजकल क्या करती है ये कंपनी?
ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक अब कौन है? आजकल क्या करती है ये कंपनी?
  • Category: भारत

कभी एक नाम था जो दुनिया के कई हिस्सों में सत्ता का प्रतीक था, ईस्ट इंडिया कंपनी। भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, और कई एशियाई देशों पर हुकूमत करने वाली ये कंपनी अब खुद दूसरों की मिल्कियत है।

चलिए जानते हैं कि कभी करोड़ों लोगों पर राज करने वाली ये कंपनी अब क्या कर रही है और इसके मालिक कौन हैं!


ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत कैसे हुई थी?

ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसंबर 1600 को हुई थी। इसका नाम था, "The Governor and Company of Merchants of London trading into the East Indies."

हालांकि, ये एक निजी व्यापारिक कंपनी थी, जिसे ब्रिटिश क्राउन ने भारत और एशिया में व्यापार के विशेषाधिकार दिए थे। यह मसाले, रेशम, चाय और कपास जैसी चीज़ों का कारोबार करती थी।


कैसे बनी व्यापारी कंपनी से सत्ता की मालकिन?

व्यापार के बहाने आई कंपनी ने भारत में 1757 के प्लासी के युद्ध के बाद बंगाल पर नियंत्रण पा लिया।

फिर तो जैसे डामिनो इफेक्ट चल पड़ा, एक-एक करके भारत के बड़े हिस्से इसके नियंत्रण में आ गए। यह सिलसिला 1857 की क्रांति तक चला।

1857 की बगावत (जिसे 'सिपाही विद्रोह' या 'भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम' कहा जाता है) के बाद ब्रिटिश सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत की सत्ता छीन ली और ब्रिटिश राज की शुरुआत हुई। इसके बाद 1874 में कंपनी को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया।


अब क्या हाल है इस कंपनी का?

सोचा होगा कि कंपनी वहीं खत्म हो गई। लेकिन ट्विस्ट यहीं आता है। 131 साल बाद, साल 2005 में, एक भारतीय कारोबारी संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी के ब्रांड नाम को खरीद लिया।

यानी जो कभी भारत को बेच रही थी, अब खुद एक भारतीय की मिल्कियत में है।


अब क्या कर रही है ईस्ट इंडिया कंपनी?

अब यह कंपनी न तो किसी देश पर राज करती है, न ही बंदूकें चलाती है। बल्कि ये कंपनी अब एक लग्ज़री लाइफस्टाइल ब्रांड बन चुकी है। इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स में शामिल हैं:


  • लग्ज़री चाय और कॉफी

  • हाई-एंड गिफ्ट हैंपर्स

  • फाइन चॉकलेट्स, कुकीज़, स्पाइसेज़

  • होम डेकोर और डाइनिंग एक्सेसरीज़


कंपनी की फ्लैग्शिप स्टोर लंदन में है, और इसके प्रोडक्ट्स दुनिया भर में ऑनलाइन बिकते हैं।

यानी जो कंपनी कभी व्यापार के बहाने भारत में घुसी थी, अब खुद भारत और दुनिया को सामान बेच रही है, वो भी लग्ज़री ब्रांड बनकर।


कौन हैं इसका मालिक?

अब ईस्ट इंडिया कंपनी की कमान भारतीय उद्यमी संजीव मेहता के पास है, जिनका कहना है कि उन्होंने इस कंपनी को खरीदकर इतिहास का प्रतीक नहीं, बल्कि एक नया भविष्य तैयार किया है।

अब कंपनी के नाम को कॉलोनीयल गिल्ट से हटाकर उसे ब्रिटिश और भारतीय विरासत का साझा ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

तो अब ईस्ट इंडिया कंपनी राज नहीं करती, बल्कि अच्छी चाय बेचती है, और हां, अब मालिक कोई फिरंगी नहीं, बल्कि भारतीय हैं।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

SEARCH
LATEST NEWS
  • भारत में बैन ई-सिगरेट का विवाद: संसद में धुआं, 1 लाख जुर्माना और 1 साल की जेल का खतरा

    Dec 12, 2025

    Read More
     भारत में बैन ई-सिगरेट का विवाद: संसद में धुआं, 1 लाख जुर्माना और 1 साल की जेल का खतरा
  • भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20: टीम इंडिया को 51 रन की हार, गंभीर और सूर्या ने लिया सबक

    Dec 12, 2025

    Read More
    भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20: टीम इंडिया को 51 रन की हार, गंभीर और सूर्या ने लिया सबक
  • गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बेड़े में 14 नए रिस्पांस व्हीकल्स शामिल किए

    Dec 12, 2025

    Read More
    गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बेड़े में 14 नए रिस्पांस व्हीकल्स शामिल किए
  • गाज़ियाबाद अंकुर विहार: बाइक सवारों ने युवक शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या की

    Dec 12, 2025

    Read More
    गाज़ियाबाद अंकुर विहार: बाइक सवारों ने युवक शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या की
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए

    Dec 12, 2025

    Read More
     दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए
  • बहराइच रामगोपाल मिश्रा हत्या मामला: मुख्य आरोपी को मौत, अन्य नौ को उम्रकैद

    Dec 12, 2025

    Read More
    बहराइच रामगोपाल मिश्रा हत्या मामला: मुख्य आरोपी को मौत, अन्य नौ को उम्रकैद
Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार
YouTube Video
Newsest | 1h ago
पाकिस्तान में फंसे BSF जवान पूर्णव साव: प्रेग्नेंट पत्नी की चीख, सरकार से मांगी मदद!‪@newsesthindi‬
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
क्या सच में सरकार ने पेगासस से जासूसी कराई ! सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 1h ago
"One Missile vs Fifty"? Pahalgam हमले पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी। | Newsest | In Hindi
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack: कब और कैसे भारत लेगा बदला? | Newsest | In Hindi|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | आतंकियों ने नाम पूछकर सिर में मारी गोली | Newsest Hindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की दो बड़ी खबरें Newsest के साथ | @newsesthindih |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
देश की 10 बड़ी ताज़ा खबरें | Top 10 Breaking Newsh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरे|
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ 2025 के रहस्य | Thakur Jaiveer Singh |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Kancha Gachibowli उजड़ा! | पूरी सच्चाई जानें
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की ताज़ा तीन खबरें |
YouTube Video
Newsest | 1h ago
आज की पांच बड़ी खबरें Newsest के साथ
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Newsest Hindi Podcast (Episode - 1)
YouTube Video
Newsest | 1h ago
महाकुंभ के अनसुने सच ! | Thakur Jaiveer singh | ‪@newsesthindi‬ पॉडकास्ट | एपिसोड-2
YouTube Video
Newsest | 1h ago
न्यूज़ेस्ट - ख़बरों का नया चेहरा
YouTube Video
Newsest | 1h ago
Promo : The Secrets of नोएडा