बेगूसराय: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को अर्बन नक्सल कहा, ममता पर भी हमला
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को 'अर्बन नक्सल' कहा और ममता बनर्जी पर घुसपैठियों की पनाहगार होने का आरोप लगाया।
बेगूसराय: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को अर्बन नक्सल कहा, ममता पर भी हमला
  • Category: राजनीति

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष और खासतौर पर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। बिहार अधिकार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी कोअर्बन नक्सलकरार दिया और कहा कि भारत कभी भी ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगा, जो देश को गृहयुद्ध की तरफ ले जाना चाहते हैं।

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से फ्रस्ट्रेशन और हताशा में जी रहे हैं।कभी नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं, कभी जेन-जेड की भाषा बोलते हैं, लेकिन असल में वह अर्बन नक्सल बन चुके हैं। भारत में वह एक अर्बन नक्सल के रूप में ही रिएक्ट करते हैं। यह देश को बांटने और समाज में आग लगाने का काम करना चाहते हैं। कभी मुसलमानों को भड़काते हैं, तो कभी बांग्लादेश पर ऊल-जलूल बयान देते हैं।

 तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कलम बांटने की उनकी राजनीति भी सिर्फ दिखावा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा—“तेजस्वी यादव के पिता जो काम करते थे, वही आदत बेटे में भी है। चोर को सब चोर ही नजर आता है। कलम फेंकने से कुछ नहीं होगा, पहले खुद पढ़-लिख लें, फिर दूसरों को कलम का महत्व समझाएं।

 राष्ट्रगान विवाद पर प्रतिक्रिया

 बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हर जगह राष्ट्रगान गाने की अपील पर केंद्रीय मंत्री ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान में क्या आपत्ति हो सकती है? “चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या गिरजाघरहर जगह राष्ट्रगान होना चाहिए। राष्ट्र के बिना सब कुछ अधूरा है। राष्ट्र की गरिमा और महिमा सर्वोपरि है।

 घुसपैठ का मुद्दा गरमाया

 गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में सबसे ज्यादा जोर घुसपैठियों के मुद्दे पर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जहां-जहां बनी है, वहां घुसपैठियों की पहचान और उन्हें बाहर निकालने का काम तेज हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि घुसपैठियों को बसाने का काम कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने ही किया।

 

उन्होंने कहा, “1971 से लगातार घुसपैठ हो रही है। इंदिरा गांधी ने भी माना था कि घुसपैठिए गलत कर रहे हैं, लेकिन रोका नहीं। बंगाल और बिहार घुसपैठियों का पनाहगाह बन गया। आज बंगाल में ममता बनर्जी उनकी सबसे बड़ी पनाहगार हैं। वहां के 25 जिले मुस्लिम बहुल हो गए हैं। बिहार भी इससे अछूता नहीं है, बेगूसराय और सीमांचल में बड़ी संख्या में घुसपैठिए मौजूद हैं।

 'भारतवंशियों का हक मार रहे हैं घुसपैठिए'

 गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो सभी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा, चाहे वे 1971 से ही क्यों रह रहे हों।ये लोग भारतवंशियों का हक मार रहे हैं। लालू यादव और राहुल गांधी जैसे नेता हमेशा वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उनकी यात्राएं दरअसलघुसपैठिया और रोहिंग्या बचाओ यात्राहैं।

 

बेगूसराय से दिए अपने इस बयान में गिरिराज सिंह ने विपक्ष, खासतौर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को घेरने की पूरी कोशिश की। उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता बनर्जी को सीधा जिम्मेदार ठहराया और साफ संकेत दिया कि 2024 के चुनाव में भाजपा का मुख्य मुद्दा राष्ट्रवाद और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही होगा।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 3h ago
Caste Census 2027: जाति जनगणना से बदलेगी भारत की राजनीति? आरक्षण और सामाजिक न्याय का सच
YouTube Video
Newsest | 1d ago
शिव भक्तों ने योगी पर दिया बड़ा बयान! कांवड़ यात्रा में जनता ने क्या कहा? Public Opinion | UP2027
YouTube Video
Newsest | 1d ago
CM Yogi भविष्य के प्रधानमंत्री | #upelection2027 #cmyogi #akhileshyadav
YouTube Video
Newsest | 1d ago
Pan Masala Packaging पर FSSAI का बड़ा फैसला! India के Plastic Waste का सच
YouTube Video
Newsest | 1d ago
FCRA Bill पर Congress क्यों नाराज़? NGO Funding और दंगों पर उठे बड़े सवाल | Up election 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
CM Yogi से अच्छा हिंदूवादी नेता न था, न है, न होगा! जनता ने कांवड़ यात्रा पर क्या कहा? UP 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
भारत की बेरोजगारी दर 5.5%: Japan, USA, China और Germany के मुकाबले भारत कहां? Explainer | Hindi
YouTube Video
Newsest | 2d ago
विरोध का सही तरीका क्या है ? #shortsvideo #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 2d ago
Jharkhand छात्र आंदोलन पर हुआ लाठी चार्ज अब Bollywood गैंग और पालतू मीडिया चुप क्यों है ?
YouTube Video
Newsest | 2d ago
FCRA Amendment Bill 2026: क्या चर्च और NGO की संपत्ति पर कब्जा होगा? US के आरोपों पर भारत का जवाब
YouTube Video
Newsest | 2d ago
Jantar Mantar Vs Jharkhand क्यों हुई तीखी बहस ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
जिसे आप तानाशाह कहते हैं उसने क्या किया ? #shortsviral #Newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
क्या जंतर-मंतर पर ISI एजेंट थे बड़ा खुलासा | #shortsvideo #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
खुदके राज्यों में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है और गाली मोदी को | Public Opinion | Newsest Hindi
YouTube Video
Newsest | 16d ago
जिस प्रधानमंत्री ने देश बचाया... लेकिन अपनी सरकार नहीं बचा सके | चंद्रशेखर की अनकही कहानी