राहुल गांधी का गुजरात मॉडल पर हमला, BJP ने गांधी परिवार को बताया भ्रष्ट
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को "गंगाजल की तरह पवित्र" बताते हुए उनकी तारीफ की और कांग्रेस नेताओं सोनिया व राहुल गांधी पर "चोरों का परिवार" कहकर निशाना साधा।
राहुल गांधी का गुजरात मॉडल पर हमला, BJP ने गांधी परिवार को बताया भ्रष्ट
  • Category: राजनीति

कांग्रेस नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी का कथित गुजरात मॉडल असल में ‘वोट चोरी का मॉडल’ है।

 

राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीति में नई हलचल मचा दी। भाजपा ने तुरंत पलटवार करते हुए गांधी परिवार को ही सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।

 भाजपा का तीखा जवाब

 गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर सीधे निशाना साधते हुए कहा, “अगर कोई परिवार सबसे भ्रष्ट और चोर है तो वह नकली गांधी परिवार है। सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर हैं। ऐसे में मोदी के गुजरात मॉडल पर सवाल उठाना बेमानी है।” भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ नारा दिया था, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ और जनता ने कांग्रेस को करारी हार दी। अदालत में टिप्पणी को गलत ढंग से पेश करने पर उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।

 

वही गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गंगाजल की तरह पवित्र और जनता की सेवा के लिए समर्पित” बताते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता उन्हें जवाब देना जानती है।

 विपक्ष पर अमर्यादित भाषा का आरोप

 भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के बावजूद बार-बार ऐसे बयान देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

 

गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि बिहार में राहुल गांधी जिस अभियान के जरिए वोट चोरी की बात कर रहे हैं, उसमें उन्होंने ऐसे नेताओं को शामिल किया है जिन्होंने पहले बिहार के लोगों को अपमानित किया था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जैसे नेता बिहारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैं। इसके बावजूद राहुल गांधी उन्हें अपने कार्यक्रम में स्टार प्रचारक बना रहे हैं।

 राजनीतिक जंग तेज

 बहरहाल, राहुल गांधी और भाजपा के बीच यह जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं, जबकि भाजपा उन्हें अनुभवहीन और अवसरवादी करार देती रही है। अब गुजरात मॉडल को लेकर उठाए गए राहुल गांधी के सवाल ने इस बहस को और भी गरमा दिया है।

 

जहाँ राहुल गांधी इसे वोट चोरी और लोकतंत्र पर हमला बताते हैं, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट करार दे रही है। चुनावी मौसम नजदीक आने के साथ-साथ यह राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज़ होने की संभावना है।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 8h ago
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का दांव! | SP vs Congress Seat Sharing & BJP Strategy
YouTube Video
Newsest | 15h ago
पंजाब के ट्रांसपोर्टर ने CM Yogi पर कर दी तगड़ी बहस! | Akhilesh Yadav | PDA | Congress | UP 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
जनता ने साफ कर दिया कौन होगा मुख्यमंत्री| yogi vs Akhilesh | UP Chunav 2027 |
YouTube Video
Newsest | 3d ago
यूपी में CM YOGI या AKHILESH YADAV ? जनता ने सरेआम खोल दी पोल! | UP Public Opinion 2026
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Flydubai Flight FZ1073: Indian Pilot Smit Machchhar Saves 174 Lives | Netanyahu | PM Modi | Trump
YouTube Video
Newsest | 4d ago
“मस्जिदों को टारगेट करना छोड़िए!” दिल्ली में प्रदर्शन, क्या है पूरा मामला?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
BSP Financial Report 2024-25: ₹58.58 करोड़ Income, ₹106.30 करोड़ खर्च, पैसा आया कहां से?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मस्जिद, बुलडोजर और संविधान का सवाल! दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
UP में फिर CM Yogi या Akhilesh Yadav की वापसी? जनता से सीधा सवाल | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Punjab की 2 Universities में बवाल: Chitkara-LPU में अफवाहों का गदर | Rumour से Violence तक
YouTube Video
Newsest | 6d ago
राम मंदिर चंदे पर जनता में सवाल! UP 2027 चुनाव में पड़ेगा असर? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"जालीदार टोपी छिटकने के डर से राम मंदिर नहीं गए!" | CM Yogi Attacks Congress & SP | UP Politics
YouTube Video
Newsest | 7d ago
अखिलेश यादव पीडीए को कभी पिछड़ा कहते हैं कभी पंडित कहते हैं ! | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
नरेंद्र मोदी भगवान हैं ॐ नरेंद्र मोदी नमः | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने वाला बयान! ₹112 करोड़ के मोदी मंदिर पर भी बड़ा दावा | Bihar News