‘फिर लौटेंगे नीतीश कुमार’, चिराग पासवान की नई टिप्पणी ने बिहार की सियासत को दी हवा!
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा, चुनाव के बाद फिर से नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री। प्रधानमंत्री मोदी को बताया अपना नेता, NDA को बताया विजयी गठबंधन।
‘फिर लौटेंगे नीतीश कुमार’, चिराग पासवान की नई टिप्पणी ने बिहार की सियासत को दी हवा!
  • Category: राजनीति

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है और इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान।


कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले करने वाले चिराग ने अब उनका समर्थन कर सबको चौंका दिया है।


उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।


साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और NDA की ताकत को भी मजबूती से दोहराया है।


दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के कट्टर समर्थक हैं और हमेशा रहेंगे।


उन्होंने कहा, “मेरी निष्ठा और प्यार मोदी जी के प्रति है। मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही बिहार में चुनाव लड़ा जाएगा और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।”


NDA है ‘विजयी गठबंधन’, चिराग ने नीतीश को बताया अगला मुख्यमंत्री


चिराग पासवान ने अपने बयान में ये भी स्पष्ट किया कि NDA इस बार भी बिहार में एक ‘विजयी गठबंधन’ साबित होगा।


उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो नेतृत्व या नतीजों को लेकर असमंजस में हैं। चिराग ने कहा कि वो नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।


ये बयान ऐसे समय पर आया है जब बिहार में सियासी बिसात बिछाई जा रही है और सभी दल गठजोड़ और समीकरण तय करने में जुटे हैं।


इस पृष्ठभूमि में चिराग का नीतीश के पक्ष में बोलना न केवल गठबंधन के भीतर मजबूती का संकेत है, बल्कि ये भी दिखाता है कि एलजेपी (रामविलास) अब खुलकर NDA लाइन पर है।


‘डिजिटल बदलाव के अलावा कुछ नया नहीं’ - SIR को लेकर बोले चिराग


वोटर वेरिफिकेशन को लेकर चल रही ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया पर भी चिराग ने अपनी राय रखी।


उन्होंने साफ कहा कि ये कोई नया कदम नहीं है। इससे पहले भी ये प्रक्रिया कई बार हो चुकी है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब इसमें तकनीक को जोड़ा गया है।


चिराग ने बताया, “पहले भौतिक दस्तावेज जमा करने होते थे, अब लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया थोड़ी आसान जरूर हुई है, लेकिन बाकी सब वैसा ही है जैसा पहले था।”


उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर कुछ लोग बेवजह भ्रम फैला रहे हैं, जबकि इसकी जरूरत नहीं है।


पहले जताई थी कानून व्यवस्था पर चिंता, अब दिया नीतीश को समर्थन


हाल ही में चिराग पासवान ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई थी और यहां तक कहा था कि सरकार ने अपराधियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। मगर अब उनके सुर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं।


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा पद संभालने की भविष्यवाणी करके ये जता दिया कि NDA के भीतर अब भी वो भरोसे की कड़ी बने हुए हैं।


खास बात तो ये है कि चिराग पासवान खुद को कई बार PM मोदी का 'हनुमान' कह चुके हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी इसी पहचान को दोहराया।


उन्होंने कहा कि उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ही आगे बढ़ रही है, और बिहार की जनता इस बार भी NDA के काम पर मुहर लगाएगी।


बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!