ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला जासूसी मामला सामने आया है। भारतीय नौसेना के एक जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश Anti Terrorism Squad (ATS) ने भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) को भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी हनी ट्रैप का शिकार हुआ था और उसी के जरिए उसे जासूसी के जाल में फंसाया गया।
कोच्चि में थी तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार उर्फ लकी की तैनाती सदर्न नेवल कमांड में थी, जो कोच्चि में स्थित है। बताया जा रहा है कि वह लगातार पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और भारत से जुड़ी खुफिया जानकारियां उन्हें भेज रहा था।
एटीएस की निगरानी में आया आरोपी
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को काफी समय से इस गतिविधि की भनक लग चुकी थी। इसके बाद एटीएस ने आरोपी पर इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सर्विलांस शुरू कर दी। जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय लखनऊ बुलाया गया। पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
युद्धपोत की तस्वीरें भेजने का आरोप
एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भारतीय युद्धपोतों की तस्वीरें और अन्य जानकारी आईएसआई एजेंट को भेजी थी। इसके बदले में उसके बैंक खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए गए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है।
कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
आदर्श कुमार को 10 मार्च को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके संपर्कों और अन्य संभावित लिंक की गहराई से जांच कर रही हैं।
हनीमून के लिए गया था दुबई
मामले की एक और दिलचस्प कड़ी दुबई से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार की शादी हाल ही में 19 फरवरी को मथुरा जिले में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए दुबई गया था। वह कुछ दिन पहले ही दुबई से अपने गांव लौटा था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुबई कनेक्शन की भी जांच
अब एटीएस इस मामले में दुबई कनेक्शन की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दुबई यात्रा के दौरान उसका किसी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क हुआ था या नहीं। जांच के लिए उसके फोन, बैंक खातों और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।
गांव में मचा हड़कंप
आदर्श कुमार आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव चीतपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे गांव में हैरानी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कभी यह अंदाजा नहीं था कि आदर्श इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि उसके पिता बलबीर सिंह शराब के ठेके का काम करते हैं। आदर्श परिवार में सबसे छोटा है और उसकी तीन बहनें हैं।
पढ़ाई और नौकरी का सफर
आदर्श कुमार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एसजी पब्लिक स्कूल अकोला से की थी। वहीं से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फरवरी 2020 में वह भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। नौकरी मिलने के बाद वह ज्यादातर समय अपने काम में व्यस्त रहता था और गांव के लोगों से ज्यादा संपर्क में नहीं रहता था।
सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आदर्श कुमार ने आईएसआई को कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे जासूसी नेटवर्क का पूरा खुलासा हो पाएगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!