यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार विवाद: मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर FIR दर्ज
गाजियाबाद के यूट्यूबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार पर विवादित वीडियो डालने के बाद FIR दर्ज हुई है। उन्होंने मायावती को ‘मम्मी’ कहकर संबोधित किया, जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। जानें पूरा मामला।
 यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार विवाद: मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर FIR दर्ज
  • Category: गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका इंस्टाग्राम पर डाला गया एक वीडियो, जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को ‘मम्मी’ कहकर संबोधित किया। वीडियो में पुनीत सुपरस्टार कहते नजर आ रहे हैं— “मायावती मम्मी... मुझे आप बहुत याद आती हो, आप कहां चली गई हो।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

 बसपा कार्यकर्ताओं का विरोध

 अब जैसे ही यह वीडियो सामने आया, बसपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का अपमान बताया। दरअसल उनका कहना है कि इस तरह की भाषा और संबोधन न सिर्फ असम्मानजनक है, बल्कि जानबूझकर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश भी है। कई कार्यकर्ताओं ने इसे “सस्ती लोकप्रियता” पाने का तरीका बताते हुए पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 FIR दर्ज

 वही इस विवाद के बाद 20 अगस्त 2025 को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। FIR में यूट्यूबर पर मायावती का अपमान करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की बयानबाजी से बसपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे समाज में तनाव फैल सकता है।

 पुनीत सुपरस्टार ने मांगी माफी

 बता दें, FIR के बाद पुनीत ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी हैं, जिसमें उन्होंने कहा, "कल रात मैंने मायावती जी पर एक वीडियो बनाया था। मेरा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।"

 सोशल मीडिया पर चर्चा

 हालांकि पुनीत सुपरस्टार का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे मजाक और मनोरंजन के रूप में देखा, तो कईयों ने इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया। खासकर बसपा समर्थक गुटों ने इसे “राजनीतिक शिष्टाचार की सीमाओं का उल्लंघन” बताया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #मायावती_का_अपमान ट्रेंड करने लगा और बड़ी संख्या में लोग यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 अखिलेश को कहा ‘पापा’

 वैसे यह पहली बार नहीं है जब पुनीत सुपरस्टार विवादों में आए हैं। वह अक्सर अपने अजीबोगरीब और चौंकाने वाले वीडियो के कारण सुर्खियां बटोरते रहे हैं।आपको बता दें, पुनीत ने पहले भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'पापा' कहकर एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने एप्पल फोन की मांग की थी। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी 'पापा' कहकर व्यंग्यात्मक वीडियो बनाए हैं। इन विवादित वीडियो के जरिए व्यूज और लोकप्रियता बटोरने की कोशिश ने उन्हें कानूनी मुश्किल में डाल दिया।

 राजनीति और सोशल मीडिया का टकराव

 अब यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सोशल मीडिया के मंचों का इस्तेमाल लोकप्रियता पाने के लिए किसी भी हद तक किया जाना चाहिए? यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अक्सर विवादित बयान या वीडियो बनाकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब यह प्रक्रिया राजनीतिक हस्तियों या संवेदनशील मुद्दों से जुड़ जाती है, तो न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि समाज में तनाव भी पैदा हो सकता है।

 

बहरहाल, गाजियाबाद के यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार का यह ताज़ा विवाद इस बात का सबूत है कि सोशल मीडिया की शक्ति का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करना बेहद जरूरी है। बसपा सुप्रीमो मायावती जैसी वरिष्ठ और सम्मानित नेता पर इस तरह की टिप्पणी न केवल राजनीतिक शिष्टाचार का उल्लंघन है, बल्कि इससे कानूनी संकट भी उत्पन्न हो सकता है। अब देखना होगा कि FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और पुनीत सुपरस्टार इस विवाद का कैसे सामना करते हैं।से सामना करते हैं।


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!