बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक समीकरण तेजी से बन और बिगड़ रहे हैं। कई दिनों की बातचीत के बाद आखिरकार NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इस बार के चुनाव में दोनों बड़ी पार्टियां- BJP और JDU- बराबर सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगीक्या है NDA का नया फॉर्मूला?NDA के नए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के तहत, BJP और JDU दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी.। यह पहली बार है जब BJP और JDU विधानसभा चुनाव में बराबर सीटों पर लड़ रही हैं।.क्यों अहम है यह फैसला?2020 के विधानसभा चुनाव में JDU ने 115 और BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी LJP ने अकेले चुनाव लड़ा था, जिससे JDU को कई सीटों पर नुकसान हुआ था और वह सिर्फ 43 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार चिराग की वापसी से NDA को उम्मीद है कि votes का बंटवारा नहीं होगा और गठबंधन को फायदा मिलेगा।महागठबंधन में अभी भी फंसा है पेंच एक तरफ जहां NDA ने अपना कुनबा संभाल लिया है, वहीं दूसरी तरफ RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। RJD और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर मामला अटका हुआ है। वहीं, मुकेश सहनी की VIP पार्टी भी नाराज बताई जा रही है, और बातचीत के लिए उनके नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.। Comments (0) Post Comment
गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, नोएडा की युवती पर पुलिस की नजर Nov 06, 2025 Read More
डी.के. शिवकुमार की अपील: बिहार के मजदूरों को मिले वोट डालने के लिए 3 दिन का सवैतनिक अवकाश Nov 05, 2025
तेजस्वी यादव के बड़े चुनावी वादे: महिलाओं को ₹30,000, किसानों को मुफ्त बिजली और हर परिवार को नौकरी Nov 04, 2025