Delhi Blast: डॉक्टर उमर के रहस्यमय 3 घंटे, जांच एजेंसियों की सख्त पड़ताल
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में 12 की मौत, कई घायल। जांच में डॉक्टर उमर के लाल किले की पार्किंग में बिताए 3 घंटे पर फोकस, एजेंसियों की जांच जारी।
Delhi Blast: डॉक्टर उमर के रहस्यमय 3 घंटे, जांच एजेंसियों की सख्त पड़ताल
  • Category: भारत

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया। इस भीषण धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गईं और उनके परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भूकंप जैसा कंपन महसूस हुआ।

 

डॉक्टर उमर के 3 घंटे पर टिकी है जांच

 

इस मामले में अब जांच एजेंसियां एक बेहद अहम फैक्टर पर फोकस कर रही हैंआतंकी डॉक्टर उमर के लाल किला पार्किंग में बिताए गए तीन घंटे।

 

जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर डॉक्टर उमर की कार लाल किले की पार्किंग में दाखिल हुई थी और शाम 6 बजकर 22 मिनट पर वह वहां से निकली। इन तीन घंटों के दौरान वह क्या कर रहा था, यही अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

 

कहां था उमर? किससे मिली जानकारी या आदेश?

 

एजेंसियों के मुताबिक उमर के पास कई रास्ते खुले थेवह या तो पार्किंग में ही मौजूद था, या किसी से मिलने बाहर गया था, या फिर इलाके की रेकी कर रहा था। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि उमर पीक टाइम यानी भीड़ बढ़ने के समय का इंतजार कर रहा था, ताकि विस्फोट के असर को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उस दौरान उमर ने किसी से संपर्क साधा था या उसे किसी नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे।

 

क्या उमर को किसी स्लीपर सेल का मिला था सहारा?

 

पुलिस को शक है कि उमर अकेले नहीं था, बल्कि दिल्ली में पहले से मौजूद किसी स्लीपर सेल या लॉजिस्टिक सपोर्ट ग्रुप की मदद ले रहा था।

 

दरअसल, फरीदाबाद मॉड्यूल के उजागर होने के बाद उमर को यह पता चल गया था कि एजेंसियां उसके पीछे हैं। इसके बावजूद उसने दिल्ली के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन में तीन घंटे तक रुकने का खतरनाक फैसला क्यों लिया, यह रहस्य अभी तक बरकरार है।

 

ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 

ब्लास्ट के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि जैसे ही कार में धमाका हुआ, उसके कुछ सेकंड बाद ही आसपास की मार्केट हिल गई। लोगों में भगदड़ मच गई और कई दुकानों के शीशे टूट गए। धमाके से लगभग 1 किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। पुलिस ने अब फुटेज के हर फ्रेम को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि उमर की लोकेशन और मूवमेंट का पता चल सके।

 

दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

 

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लाल किला, इंडिया गेट, सरोजिनी नगर और कनॉट प्लेस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और आईबी की टीमें मिलकर जांच कर रही हैं।

 

लोगों में डर, सरकार ने कहादोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

 

इस धमाके के बाद लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। वहीं, गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस हमले के पीछे जो भी लोग या संगठन हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल जांच एजेंसियां उमर की गतिविधियों और उसके संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं ताकि इस दिल्ली ब्लास्ट की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1d ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 2d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 7d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 15d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 18d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 22d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 23d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi