दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर | Top 10 Most Expensive Cities in the World 2025
जानिए दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों के बारे में जहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं। सिंगापुर, ज्यूरिख, हांगकांग, न्यूयॉर्क और अन्य शहर क्यों इतने महंगे हैं?
दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर | Top 10 Most Expensive Cities in the World 2025
  • Category: सामान्य ज्ञान

आज के समय में दुनिया के कुछ शहर इतने महंगे हो चुके हैं कि वहां आम इंसान का रहना-बचना आसान नहीं है। बढ़ती महंगाई, ऊंचे किराए, लग्जरी लाइफस्टाइल और सीमित संसाधनों की वजह से इन शहरों में रहना कई बार सपने जैसा लगता है। हाल ही में जारी ग्लोबल कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, कुछ शहर लगातार कई सालों से दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। जहां रहने के लिए मोटी जेब और मजबूत आर्थिक स्थिति की जरूरत है। ये शहर केवल अपनी लग्जरी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि आवास, परिवहन, भोजन और अन्य खर्चों के कारण भी महंगे हैं। आइए जानते हैं वो कौन-से 10 शहर हैं जहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं।

 

1. मोनाको

 

मोनाको भले ही छोटा-सा शहर-रियासत है, लेकिन महंगाई के मामले में यह पूरी दुनिया से आगे है। यहां प्राइम अपार्टमेंट्स की औसत कीमत करीब 38,800 डॉलर प्रति वर्ग मीटर से भी ज्यादा है, जो किसी आम इंसान की पहुंच से बाहर है। यही वजह है कि यहां रहने वाले लगभग 40% लोग करोड़पति हैं। जमीन बेहद सीमित होने के कारण रियल एस्टेट की कीमतें आसमान छू रही हैं और मोनाको सिर्फ अमीरों का ठिकाना बनकर रह गया है।

 

2. हॉन्ग कॉन्ग

 

हॉन्ग कॉन्ग लगातार दुनिया के महंगे शहरों की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। यहां की सबसे बड़ी दिक्कत है सीमित जमीन और बेहद ज्यादा जनसंख्या घनत्व, जिसकी वजह से रियल एस्टेट और किराए की कीमतें आसमान छूती हैं। यहां एक साधारण-सा वन बेडरूम फ्लैट का औसत किराया करीब 2,176 डॉलर प्रति माह है। सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि आयात पर निर्भर होने की वजह से रोजमर्रा का सामान भी यहां बाकी शहरों के मुकाबले काफी महंगा मिलता है।

 

3. सिंगापुर

 

सिंगापुर अपनी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं, लग्जरी जीवनशैली और सुरक्षित माहौल के लिए मशहूर हैलेकिन यहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं। जमीन की कमी और आयात पर भारी निर्भरता के कारण यहां रोजमर्रा का सामान भी महंगा मिलता है। मकान किराया तो और भी ज्यादा हैएक साधारण वन बेडरूम फ्लैट का औसत किराया करीब 2,653 डॉलर प्रति माह है। यहां तक कि सार्वजनिक परिवहन और गाड़ियां भी काफी महंगी हैं, जिससे यह शहर दुनिया के सबसे महंगे शहरों में लगातार गिना जाता है।

 

4. ज़्यूरिख, स्विट्जरलैंड

 

स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख यूरोप का सबसे महंगा शहर माना जाता है। यहां मजबूत अर्थव्यवस्था, उच्च जीवनस्तर और बेहतरीन सुविधाओं की वजह से रहन-सहन का खर्चा बेहद ज्यादा है। औसत वेतन जर्मनी और ऑस्ट्रिया की तुलना में लगभग दोगुना है, लेकिन इसके साथ ही किराए, खान-पान और सेवाओं की लागत भी काफी अधिक है। यही वजह है कि अच्छी कमाई के बावजूद यहां लोगों को खर्च भी उतना ही ज्यादा करना पड़ता है।

 

5. न्यूयॉर्क सिटी, यूएसए

 

न्यूयॉर्क सिर्फ़ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है। यहां प्राइम अपार्टमेंट्स की औसत कीमत करीब 27,500 डॉलर प्रति वर्ग मीटर है। मैनहट्टन और ब्रुकलिन जैसे इलाकों में किराए आसमान छूते हैं। इसके अलावा भोजन, परिवहन और लग्ज़री लाइफ़स्टाइल से जुड़े खर्चे भी न्यूयॉर्क को बेहद महंगा बना देते हैं। यहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं है, खासकर अगर आप मैनहट्टन जैसे इलाकों में घर लेना चाहते हैं।

 

6. लंदन, यूके

 

लंदन यूरोप का सबसे बड़ा वित्तीय और कारोबारी केंद्र है, लेकिन यहां रहना बेहद महंगा पड़ता है। शहर में औसत घर की कीमत करीब 8.5 लाख डॉलर है। वहीं, सेंट्रल लंदन में एक बेडरूम फ्लैट का किराया 2,500 से 4,000 डॉलर तक पहुंच जाता है। उच्च मांग, सीमित आवास आपूर्ति और लग्ज़री लाइफ़स्टाइल के कारण लंदन लगातार दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में बना रहता है।

 

7. जेनेवा, स्विट्जरलैंड

 

जेनेवा स्विट्ज़रलैंड का खूबसूरत शहर है, लेकिन यहां रहना जेब पर काफी भारी पड़ता है। सीमित आवास और ऊँची मांग के कारण किराए बेहद ज्यादा हैं। यही नहीं, रोज़मर्रा की चीज़ें भी महंगी हैं। यहाँ एक साधारण रेस्तरां में भोजन की कीमत 30–40 डॉलर प्रति व्यक्ति से शुरू होती है। साफ-सफाई, सुरक्षा और जीवन स्तर बेहतरीन है, लेकिन इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है।

 

8. सेंट-जीन-कैप-फेरा, फ्रांस

 

नीस, फ्रेंच रिवेरा का बेहद खूबसूरत और आकर्षक शहर है। यह जगह अपनी लग्ज़री प्रॉपर्टीज़, आलीशान होटलों और हाई-क्लास लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। फ्रांस के कई शहर दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में आते हैं, और नीस उन्हीं में से एक है। यहां घर खरीदना या किराए पर लेना आसान नहीं, क्योंकि मांग बहुत ज्यादा और सप्लाई बेहद सीमित है।

 

9. लॉस एंजिल्स, यूएसए

 

लॉस एंजेलिस को हॉलीवुड, ग्लैमर और खूबसूरत बीचेस के लिए पूरी दुनिया जानती है। लेकिन यहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस शहर में घर खरीदने की औसत कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर है। वहीं, रोज़मर्रा का खर्चाचाहे वह भोजन हो, किराया हो या परिवहनराष्ट्रीय औसत से 10 से 34% ज्यादा है। यानी अगर आप लॉस एंजेलिस में बसने का सपना देखते हैं, तो जेब भी उतनी ही गहरी होनी चाहिए।

 

10. पेरिस, फ्रांस

 

पेरिस को संस्कृति, इतिहास और रोमांस की राजधानी कहा जाता है। लेकिन यहां रहना आसान नहीं है। शहर में आवास की भारी कमी और कड़े नियमों की वजह से किराए आसमान छूते हैं। यहां रोज़मर्रा का खर्च भी जेब पर भारी पड़ता हैएक सामान्य रेस्टोरेंट में खाना 25 से 40 डॉलर प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। यानि पेरिस की खूबसूरती और आकर्षण जितना लुभाता है, उतना ही महंगा भी साबित होता है।

 

बहरहाल, ये शहर अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं, आर्थिक ताकत और सांस्कृतिक आकर्षण के कारण महंगे हैं। हालांकि, उच्च आय वाले लोग और अमीर वर्ग इन शहरों की लग्जरी जीवनशैली, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं और अवसरों के लिए इन्हें पसंद करते हैं। दूसरी ओर, सामान्य आय वालों के लिए इन शहरों में रहना एक बड़ा आर्थिक बोझ हो सकता है।


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 5h ago
UP Election 2027: गऊ माता और योगी आदित्यनाथ पर जनता का बड़ा बयान | CM Yogi | Akhilesh Yadav
YouTube Video
Newsest | 1d ago
"योगी नहीं तो कौन?" UP Election 2027 को लेकर जनता ने खोल दिए सारे राज! | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 8d ago
'क्या बकरा हलाल होते देखा है?' : खोड़ा में सूर्या की हत्या से लेकर एनकाउंटर तक की पूरी Inside Story
YouTube Video
Newsest | 8d ago
पूर्व जज की साजिश, पार्लर का CCTV और CBI का एक्शन | Twisha Sharma Case Bhopal
YouTube Video
Newsest | 16d ago
बकरीद पर गोकशी की ज़िद! Humayun Kabir की Suvendu Adhikari को खुली चुनौती | Delhi Public Reaction
YouTube Video
Newsest | 17d ago
PM Modi का बड़ा फैसला: फालतू खर्चों पर सर्जिकल स्ट्राइक! क्या बोली राजधानी की जनता? | #indianeconomy
YouTube Video
Newsest | 20d ago
इन नेताओं की कसम पर पड़ोसी मर जाए!" Cockroach Janata Party पर जनता का Roast!
YouTube Video
Newsest | 21d ago
Cockroach Janata Party: क्या Gen-Z के बहाने दंगा भड़काना चाहता है विपक्ष? | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 26d ago
NEET Paper Leak: क्या पेपर 'खरीदने वाले' भी उतने ही बड़े गुनहगार? | Public Reaction
YouTube Video
Newsest | 27d ago
NEET Paper Leak: दोषियों को 10 साल जेल या फांसी? | Public Reaction on NEET 2026 Case
YouTube Video
Newsest | 28d ago
Congress इंदिरा का मंगलसूत्र बेच कर खा गई..." PM Modi की नई अपील पर क्या बोली दिल्ली? |
YouTube Video
Newsest | 28d ago
प्रतीक यादव की आखिरी रात का खौफनाक सच: हत्या, तनाव या गंभीर बीमारी?
YouTube Video
Newsest | 28d ago
PM Modi Appeal: "पाबंदी नहीं लगाई, सिर्फ अपील की है" मिडिल ईस्ट संकट पर क्या बोली जनता?
YouTube Video
Newsest | 29d ago
चप्पे-चप्पे पर BJP": ममता के गढ़ में आया सबसे बड़ा सियासी भूचाल! west bengal election 2026
YouTube Video
Newsest | 30d ago
शुभेन्दु के PA की मौत: 'ममता बानो और अखिलेश' पर दिल्ली का हल्ला बोल!