Certificate of Indian Citizenship क्या है, कैसे बनेगा ऑनलाइन?
Certificate of Indian Citizenship भारत की नागरिकता का कानूनी सबूत है. जानिए किन लोगों को इसकी जरूरत होती है, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे.
Certificate of Indian Citizenship क्या है, कैसे बनेगा ऑनलाइन?
  • Category: सामान्य ज्ञान

भारत का नागरिक होने का सबसे पक्का सबूत क्या है? क्या आधार कार्ड, वोटर ID, या ड्राइविंग लाइसेंस से साबित होता है कि आप भारतीय हैं?


इन सभी डॉक्यूमेंट्स से आपकी पहचान तो तय होती है, लेकिन आपकी नागरिकता नहीं। इसी सवाल का जवाब है, Certificate of Indian Citizenship.


ये एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट होता है, जो सरकार की तरफ से जारी किया जाता है और ये साबित करता है कि कोई व्यक्ति भारत का नागरिक है। हालांकि, ये सर्टिफिकेट हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता।


लेकिन कुछ स्पेशल मामलों में इसकी जरूरत पड़ती है, खासकर जब कोई व्यक्ति भारत में पैदा नहीं हुआ हो, लेकिन बाद में नागरिकता हासिल की हो।


हाल ही में जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नागरिकता को लेकर बहस छिड़ी, तब इस सर्टिफिकेट की चर्चा और ज्यादा होने लगी।


बहुत से लोगों को लगा कि आधार या वोटर ID ही काफी हैं, लेकिन ये पहचान पत्र हैं, नागरिकता का कानूनी सबूत नहीं।


किन लोगों को चाहिए ये सर्टिफिकेट?


अगर आप भारत में पैदा हुए हैं और आपके पास जन्म प्रमाणपत्र, भारतीय पासपोर्ट या दूसरे सरकारी रिकॉर्ड हैं जो इसे साबित करते हैं, तो आमतौर पर आपको इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती।


लेकिन अगर कोई व्यक्ति:


  • भारत का नागरिक जन्म से नहीं, बल्कि

  • नैचुरलाइजेशन (जैसे लंबे समय तक भारत में रहना),

  • रजिस्ट्रेशन (जैसे भारतीय से शादी करके),

  • या किसी स्पेशल स्कीम के तहत बना है,

  • तो उसे यह सर्टिफिकेट जरूरी होता है।


कई बार विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग या प्रवासी भारतीय भी इस डॉक्यूमेंट की जरूरत महसूस करते हैं, खासकर जब उन्हें नागरिकता से जुड़ा कोई आवेदन देना होता है।


कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?


Certificate of Indian Citizenship के लिए आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है, जिससे प्रोसेस पहले से आसान हो गया है। इसके लिए सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट है:


https://indiancitizenshiponline.nic.in


यहां जाने के बाद आपको पहले अपना अकाउंट बनाना होता है। ईमेल और मोबाइल नंबर के ज़रिए साइन अप करें, फिर OTP से वेरीफाई करके लॉगिन ID बनाएं।


अब आवेदन फॉर्म सिलेक्ट करें, अगर आप भारत में जन्मे हैं तो Form 1, और अगर आपने रजिस्ट्रेशन या नैचुरलाइजेशन के जरिए नागरिकता ली है तो Form 2 से लेकर 8 में से उपयुक्त फॉर्म चुनें।


फॉर्म केवल अंग्रेजी में भरना होता है। सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट, फोटो, एड्रेस प्रूफ आदि अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट्स अच्छे क्वालिटी में और तय फॉर्मेट (PDF/JPEG) में होने चाहिए।


फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन फीस पे करके एप्लीकेशन सबमिट करें। इसके बाद आपको एक Acknowledgement स्लिप मिलेगी, जिसे सेव करके रख लें।


आगे क्या होगा?


एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। ज़रूरत पड़ी तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है या लोकल अथॉरिटी कोई फिजिकल वेरिफिकेशन कर सकती है। सबकुछ सही पाया गया तो आपको सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।


कुछ ज़रूरी सावधानियां


फॉर्म भरते वक्त कोई भी गलत या झूठी जानकारी न दें, वरना आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।


सभी इंस्ट्रक्शन ध्यान से पढ़ें और तभी फॉर्म सबमिट करें। डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करते वक्त ध्यान रखें कि वो साफ दिखें और तय फॉर्मेट में ही हों।


आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!