ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 29 मई को राजधानी में जोरदार बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी
हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि 26 और 27 मई को दिल्ली में खतरनाक गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार की रात दिल्ली में पिछले 14 सालों की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। रात के समय भी लू जैसे हालात बने रहे और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
कई इलाकों में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा पालम में 44 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री, आया नगर में 44 डिग्री और मंगेशपुर में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी गर्मी का असर बेहद ज्यादा रहा।
कब आएगा दिल्ली में मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। हर साल की तरह इस बार भी जून के आखिरी सप्ताह तक मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की शुरुआती बारिश काफी तेज हो सकती है। अनुमान है कि 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
कई राज्यों में भी बारिश और तूफान का अलर्ट
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 28 मई को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
दिल्ली में गहराया पानी का संकट
एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई इलाकों में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। कई जगहों पर लोगों को गंदा और बदबूदार पानी मिल रहा है, जबकि कुछ इलाकों में कई दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। मुंडका विधानसभा क्षेत्र के रानी खेड़ा और रसूलपुर गांवों में जल संकट सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों में दो दिनों से पानी नहीं आया है, जबकि कुछ इलाकों में एक सप्ताह से ज्यादा समय से सप्लाई ठप पड़ी है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!